लाइव न्यूज़ :

1984 के सिख विरोधी दंगा: सज्जन कुमार ने आत्मसमर्पण के लिए मांगा 31 जनवरी तक का समय

By स्वाति सिंह | Updated: December 20, 2018 13:26 IST

यह मामला दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की पालम कालोनी में राज नगर पार्ट-1 में 1984 में एक से दो नवंबर तक पांच सिखों की हत्या और राज नगर पार्ट-2 में गुरुद्वारे में आगजनी से जुड़ा है।

Open in App

कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी देकर आत्मसमर्पण करने के लिए 31 जनवरी तक का समय मांगा है। गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने गत 17 दिसंबर को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अदालत ने कुमार को निर्देश दिया था कि वह 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण कर दें लेकिन उन्होंने पारिवारिक कामकाज खत्म करने के लिए थोड़ा वक्त और मांगा है। कुमार की ओर से पेश हुए वकील अनिल शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के लिए उन्हें कुछ और वक्त चाहिए तथा कुमार को अपने परिवार, बच्चों और संपत्ति से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए भी समय चाहिए। इस अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है। 

यह मामला दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की पालम कालोनी में राज नगर पार्ट-1 में 1984 में एक से दो नवंबर तक पांच सिखों की हत्या और राज नगर पार्ट-2 में गुरुद्वारे में आगजनी से जुड़ा है।

1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में अदालत में पेश हुए सज्जन कुमार

कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े एक मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए। कुमार को तीन दिन पहले ही 17 दिसंबर को 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक अन्य मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा के साथ ही उच्च न्यायालय से मिले निर्देशों का पालन करते हुए कुमार ने अपना मोबाइल फोन अदालत को सौंप दिया।

कुमार ने अदालत को बताया कि उनके मुख्य वकील अनुपस्थित हैं, इस अनुरोध को ध्यान में रखते हुए मामले की सुनवाई 22 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। निचली अदालत में फिलहाल सज्जन कुमार, ब्रह्मानंद गुप्ता और वेद प्रकाश के खिलाफ हत्या और दंगे फैलाने का मुकदमा चल रहा है। यह मामला सुल्तानपुरी निवासी सुरजीत सिंह की हत्या से जुड़ा है।

टॅग्स :सज्जन कुमार1984 सिख विरोधी दंगे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारत1984 Anti-Sikh Riots Case: 41 साल बाद न्याय?, सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा, देखिए टाइमलाइन

भारत1984 Anti-Sikh Riots Case: 1 नवंबर, 1984 को जसवंत सिंह और बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या?, पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद

भारतBJP सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को दिया '1984' लिखा बैग गिफ्ट, बैग पॉलिटिक्स में अब बीजेपी की एंट्री

मध्य प्रदेशदिल्ली में सिखों का नरसंहार करने वाले कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस को जनता करारी हार का मुंह दिखाए: मनजिंदर सिंह सिरसा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?