लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 19 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 2, 2021 10:35 IST

Open in App

नोएडा, दो जनवरी जनपद गौतम बुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोविड-19 के 19 नये मामले सामने आये। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अति संवेदनशील निषिद्ध क्षेत्र को खत्म कर दिया है। अब यहां पर सिर्फ ए श्रेणी के 86 निषिद्ध क्षेत्र बचे हैं। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 19 मरीज पाए गए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 34 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर 24 घंटे के अंदर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 386 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 24,516 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 24,992 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 90 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 6,28,656 लोगों के नमूने कोविड-19 की जांच के लिए लिये गए हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण