लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में मोदी सरकार ने बताया, अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में गैर-कश्मीरी मजदूरों सहित मारे गए 19 नागरिक

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 3, 2019 13:42 IST

मोदी सरकार ने लोकसभा में बताया कि 5 अगस्त के बाद से आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में गैर-कश्मीरी मजदूरों सहित 19 नागरिक मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद से गैर-कश्मीरी मजदूरों को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाया गया।गृह मंत्रालय ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर में मारे गए गैर-कश्मीरी मजदूरों सहित नागरिकों की संख्या के बारे में जवाब दिया है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद से गैर-कश्मीरी मजदूरों को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाया गया। इस बीच मंगलवार (03 दिसंबर) को गृह मंत्रालय ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर में मारे गए गैर-कश्मीरी मजदूरों सहित नागरिकों की संख्या के बारे में जवाब दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद से गैर-कश्मीरी मजदूरों सहित नागरिकों की संख्या पर गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि 5 अगस्त के बाद से आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में गैर-कश्मीरी मजदूरों सहित 19 नागरिक मारे गए। 

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेकहा था कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाये जाने के बाद से आतंकी घटनाएं 'ना के बराबर' हुई हैं और राज्य में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है।  सिंह ने लोकसभा में कहा था कि जम्मू कश्मीर में सेना, स्थानीय पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और अन्य बलों के जवान बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। कांग्रेस सदस्य के. सुरेश ने शून्यकाल में जम्मू कश्मीर की स्थिति को उठाया था और वहां अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद भी आतंकी हमलों तथा उनमें लोगों के मारे जाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की थी। 

इस पर जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने जवाब देते हुए कहा था कि जहां तक देश में आतंकी वारदातों की बात है तो सब इस बात को मानेंगे कि पिछले साढ़े पांच साल में जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश में कहीं कोई बड़ी आतंकी घटना नहीं घटी। जहां तक जम्मू कश्मीर की बात है तो पिछले 30-35 साल से राज्य में आतंकी घटनाएं होती रहीं हैं।

सिंह ने कहा था कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद आतंकी घटनाएं ना के बराबर हुई हैं। लेकिन यदि कोई आतंकी घटना हुई है तो यह निंदनीय है। इस समय सेना, स्थानीय पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और अन्य बलों के जवान पूरी तरह बेहतर समन्वय के साथ मिलकर प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं। कश्मीर में तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रजम्मू कश्मीरएनडीए सरकारधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया