लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 183 नए मामले आए, संक्रमण दर 0.27 प्रतिशत हुए

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी दिल्ली में शनिवार को 183 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,34,956 हो गई, जबकि महानगर में बीमारी की संक्रमण दर गिरकर 0.27 प्रतिशत पर आ गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले सात दिनों से, दिल्ली के दैनिक मामले 200 के आँकड़े से नीचे बने हुए हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अद्यतन बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन की गईं 68,967 जांचों के बाद ये नए मामले सामने आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को संक्रमण से आठ और लोगों की मौत होने से कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 10,849 हो गई।

दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या शुक्रवार को 1,551 से घटकर 1,436 रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस