लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 18 नए मामले आए

By भाषा | Updated: June 5, 2021 12:12 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, पांच जून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 18 नए मामले आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,088 हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में दो और लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या 121 हो गई।

उन्होंने बताया कि 18 नए मामलों में से 15 का पता संपर्क पहचान के दौरान लगाया गया, जबकि तीन राज्य से बाहर से आए।

अधिकारी ने बताया कि हवाई मार्ग से आने वाले सभी यात्रियों को द्वीप में प्रवेश से पहले एक अनिवार्य रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) से गुजरना होगा।

अधिकारी ने बताया कि 32 और लोग बीमारी से ठीक हो गए, जिससे द्वीपसमूह में ठीक होने वालों की कुल संख्या 6,852 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश में अब 115 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 107 दक्षिण अंडमान जिले में और आठ उत्तर और मध्य अंडमान जिले में हैं।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह का निकोबार जिला अब कोरोना वायरस मुक्त है क्योंकि यहां कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है।

प्रशासन ने अब तक कोविड-19 के लिए 3,89,152 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 1,10,202 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक मिली है, जबकि 17,386 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्र शासित प्रदेश की कुल आबादी चार लाख है।

इस बीच, अंडमान और निकोबार प्रशासन के सूचना, प्रचार और पर्यटन विभाग के सचिव एस के सिंह ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह देखना उत्साहजनक है कि लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण कोविड​​​​-19 मामलों में कमी आ रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट