लाइव न्यूज़ :

Parliament Live: कांग्रेस नेता अधीर रंजन का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- उनके चलते बंगाल में बढ़ रही है बीजेपी

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 27, 2019 11:37 IST

Open in App

संसद के चालू बजट सत्र में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चो होगी। वहीं, कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को राज्य सभा में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी की। बता दें, बीते दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्वारा दिए गए अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव बुधवार को संसद में पारित हो गया। राज्यसभा में विपक्षी कांग्रेस ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर 200 से अधिक संशोधन पेश किए थे, लेकिन बाद में उसने सभी संशोधन वापस ले लिए। उच्च सदन में, राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 13 घंटे तक बहुस हुई जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 50 से अधिक सदस्यों ने अपनी-अपनी बात रखी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने चर्चा का जवाब दिया।

27 Jun, 19 11:39 AM

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी की मांग है उन्हें विपक्ष का समर्थन मिले। इस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि कुछ लोग कुछ कहते हैं और फिर मुकर जाते हैं, यह उनकी प्रकृति है। अगर वह गंभीर हैं तो उन्हें हमारे वरिष्ठ नेतृत्व से बात करनी होगी। बंगाल में बीजेपी जिस तरह से बढ़ रही है, वह ममता जी की विफलताओं के कारण है। 

27 Jun, 19 11:39 AM

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और कर्नाटक के सांसद प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक सीएम एचडी कुमारस्वामी पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें सीएम बनने के लिए वोट नहीं दिया। वह सीएम क्यों हैं? कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सीएम बन गए। अब उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि उसका बेटा चुनाव में हार गया। 

27 Jun, 19 11:38 AM

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विकलांग भारतीय सशस्त्र बल कर्मियों को कर में छूट पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

27 Jun, 19 11:38 AM

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। पार्टी तमिलनाडु में कावेरी बेसिन में चल रहे हाइड्रोकार्बन प्रोजेक्ट को रोकने की मांग कर रही है।

27 Jun, 19 11:38 AM

कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को राज्य सभा में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी की।

टॅग्स :संसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसलोकसभा संसद बिलराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?