लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में कांग्रेस के नेता पद के लिए तेज हुई जोड़-तोड़

By शीलेष शर्मा | Updated: June 18, 2019 05:57 IST

राहुल के इंकार  करने के बाद लोकसभा में पार्टी का नेता होने के लिए जो सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे है उनके के. सुरेश का नाम लिया जा रहा है.

Open in App

 संख्या बल के आधार पर लोकसभा में नेता विपक्ष का पद पाने से चूकी कांग्रेस में  सदन में पार्टी का नेता कौन हो को लेकर जोड़-तोड़ तेज हो गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बात पर जोर दे रहे है कि यह जिम्मेदारी राहुल को लेनी चाहिए क्योंकि उनके नेतृत्व में पार्टी लोकसभा में संख्या बल कम होने के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी. बावजूद इसके सदन में कांग्रेस के नेता और उप नेता को लेकर सोनिया गांधी कोई फैसला नहीं ले पाई है. 

इस बीच पार्टी के वरिष्ठ सांसदों के बीच यह दौड़ शुरु हो गई है कि सदन में पार्टी का नेता कौन हो और उप नेता किसे बनाया जाए. पार्टी को जो सांसद इस दौड़ में शामिल है उनमें शशि थरूर, मनीष तिवारी, प्रनीत कौर, अधीर रंजन चौधरी और के. सुरेश के नाम प्रमुख है. 

इस मुद्दे ने आज उस समय जोर पकड़ा जब सर्वदलीय बैठक में पार्टी ने के. सुरेश और अधीर रंजन चौधरी को प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा. यहां तक कि जब सदन मे शपथ ग्रहण समारोह शुरु हुआ तो कांग्रेस की ओर से सबसे पहले के. सुरेश का नाम पुकारा गया. सूत्र बताते है कि राहुल के इंकार  करने के बाद लोकसभा में पार्टी का नेता होने के लिए जो सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे है उनके के. सुरेश का नाम लिया जा रहा है.

राहुल गांधी के केरल से चुने जाने के कारण के.सुरेश के नेता बनने की संभावना इसलिए भी प्रबल हो गई है कि वे केरल से ही सांसद चुन कर आए है और पूर्व में वे कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रह चुके है. 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ