लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोविड-19 से 17 बच्चों की मौत, राज्य सरकार तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रही: मंत्री

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:06 IST

Open in App

शिलांग, 18 जून मेघालय में 14 आयु वर्ग के 5,000 से ज्यादा बच्चे पिछले साल से कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और इनमें से 17 की मौत हो चुकी है। राज्य स्वास्थ्य मंत्री ए एल हेक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रसव के दौरान संक्रमित किसी भी मां ने संक्रमित बच्चे को जन्म नहीं दिया है। मंत्री ने कहा, ‘‘ पिछले साल से अब तक 0-14 आयुवर्ग के 5,101 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं और 17 बच्चों की मौत हुई।’’

उन्होंने विशेषज्ञों द्वारा संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की बात को ध्यान में रखते हुए कहा कि राज्य सरकार इस आशंका को ध्यान में रखते हुए जरूरी तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि तैयारी के तौर पर सरकार ने शिलांग, वेस्ट गारो हिल्स के तूरा क़स्बे और वेस्ट जयंतिया हिल्स के जवाई में बाल अस्पताल तैयार करने का निर्णय लिया है।

मेघालय में अब तक 5.44 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है और इनमें से 75,000 से ज्यादा को टीके की दोनों खुराक दी गई है। राज्य में संक्रमण से अब तक 762 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण