लाइव न्यूज़ :

16वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन डिजिटल माध्यम से 9 जनवरी को आयोजित किया जायेगा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 7 जनवरी कोविड-19 महामारी के बीच 16वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन डिजिटल माध्यम से 9 जनवरी को आयोजित किया जायेगा और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ होगा । ’’

इसमें कहा गया है कि दुनियाभर में भारतीय समुदाय के लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 महामारी के बीच 9 जनवरी 2021 को डिजिटल माध्यम से 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन होगा ।

मंत्रालय ने बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इसमें सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी प्रमुख संबोधन देंगे ।

सम्मेलन के दौरान युवाओं के लिये आनलाइन ‘भारत को जानिये’ क्विज के विजेताओं की घोषणा की जायेगी ।

प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। समारोह के दौरान वर्ष 2020-21 के प्रवासी भारतीय सम्मान के विजेताओं के नाम की घोषणा की जायेगी ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, उद्घाटन सत्र के बाद दो अन्य सत्रों का भी आयोजन किया जायेगा । पहला सत्र ‘आत्मनिर्भर भारत में भारतीय समुदाय की भूमिका’ विषय पर होगा और इसे विदेश मंत्री तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री संबोधित करेंगे ।

वहीं, दूसरा सत्र कोविड बाद चुनौतियों का सामना : स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, सामाजिक एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के परिदृश्य विषय पर होगा । इस सत्र को स्वास्थ्य मंत्री तथा विदेश राज्य मंत्री संबोधित करेंगे ।

इसमें कहा गया है कि युवा प्रवासी भारतीय दिवस को डिजिटल माध्यम से 8 जनवरी को मनाया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO