लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 164 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:46 IST

Open in App

रायपुर, 28 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 164 नए मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,01,651 हो गई है। वहीं, संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में बुधवार को 117 लोग संक्रमण मुक्त हुए, वहीं 210 लोगों ने गृह पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में जांजगीर चांपा से सबसे अधिक 18, रायपुर जिले से 15 और बलौदाबाजार, सरगुजा से 14-14 मामले आए हैं। शेष मामले जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दुर्ग, रायगढ़, सुकमा समेत अन्य जिलों से हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,01,651 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 9,85,905 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में राज्य में 2,226 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक 13,520 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले