लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,630 और कर्नाटक में 629 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:21 IST

Open in App

चेन्नई/बेंगलुरु, 28 सितंबर तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,630 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,60,553 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

वहीं, कर्नाटक में मंगलवार को संक्रमण के 629 नए मामले सामने आए हैं और 17 रोगियों की मौत हुई।

तमिलनाडु के एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से 17 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 35,526 हो गई। बीते 24 घंटे में 1,634 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 26,07,796 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 17,231 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में कुल 1,50,725 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अबतक कुल 4,66,88,837 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 29,74,528 और मृतकों की कुल तादाद 37,763 हो गई है। 782 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 29,24,102 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की तादाद 12,634 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान