लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 160 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:02 IST

Open in App

अमरावती, 12 दिसंबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 160 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,74,868 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी।

बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,466 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 201 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 20,58,490 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 1,912 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों में चित्तूर में सर्वाधिक 37 नए मामले सामने आए। इसके बाद पूर्वी गोदावरी में 29, कृष्णा में 19, अनंतपुरमू में 15, पश्चिम गोदावरी में 14, गुंटूर और विशाखापत्तनम में 12-12 जबकि एसपीएस नेल्लोर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए।

इस दौरान कृष्णा जिले में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण