लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन बिहार-नेपाल में विनाशकारी भूकंप ने मचायी थी भारी तबाही, जानिए 15 जनवरी के इतिहास में क्या-क्या दर्ज

By भाषा | Updated: January 15, 2019 09:33 IST

बिहार और पड़ोसी नेपाल की सीमा के पास के इलाके में आए रिक्टर पैमाने पर 8.4 तीव्रता वाले उस भूकंप ने उत्तरी बिहार और नेपाल में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 11,000 जानें गई थी और भारी नुकसान हुआ था। 

Open in App

भारत और विश्व इतिहास में 15 जनवरी की तारीख काफी मायने रखती है, क्योंकि इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं। इस दिन 1934 में भारत और नेपाल ने अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप झेला।

बिहार और पड़ोसी नेपाल की सीमा के पास के इलाके में आए रिक्टर पैमाने पर 8.4 तीव्रता वाले उस भूकंप ने उत्तरी बिहार और नेपाल में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 11,000 जानें गई थी और भारी नुकसान हुआ था। 

कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं भी इतिहास के पन्नों में इस दिन दर्ज है, जो इस प्रकार है :- 

1759 - लंदन के मोंटेगुवे हाउस में मानवीय इतिहास और सभ्यता पर आधारित दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

1784 - विलियम जोंस ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना की। बाद में इसका नाम एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल हो गया।

1934 - बिहार और नेपाल में जबरदस्त भूकंप से करीब 11 हजार लोगों की मौत।

1949 - ब्रिटिश राज के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय बुचर से के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1956 - दिग्गज राजनीतिज्ञ व बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्म 1988 - भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।

1998 - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन।

2001 - विकिप‍ीडिया लॉन्‍च हुआ।

2008 - खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये जरूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।

2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन।

2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पाँच मिनट पर खत्म हुआ।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"