लाइव न्यूज़ :

कोल्हान विश्वविद्यालय में आदिवासी एवं स्थानीय भाषाओं के 159 शिक्षकों के पद सृजित

By भाषा | Updated: August 24, 2021 01:17 IST

Open in App

झारखंड के चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में संथाली, हो, कुडुख, कुरमाली तथा मुंडारी भाषा की पढ़ाई के लिए 159 शिक्षकों के पद सृजित करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को मंजूरी दी। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर केंद्रों में संथाली हो कुडुख, कुरमाली तथा मुंडारी भाषा की शिक्षा के लिए शिक्षकों के पद सृजित करने संबंधी प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्रवक्ता ने बताया कि इनमें कुडुख भाषा में छह, संथाली भाषा में 39, हो भाषा में 39, कुरमाली भाषा में 39 और मुंडारी भाषा में 12 शिक्षकों के पद सृजित होने हैं। वहीं स्नातकोत्तर केंद्रों में संथाली, हो, कुरमाली और मुंडारी भाषा में छह-छह पद समेत कुल 24 शिक्षकों के पद सृजित किए जायेंगे। गौतरलब है कि पांच अगस्त को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने राज्य की नौकरियों के लिए स्थानीय भाषाओं का ज्ञान अनिवार्य कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

क्राइम अलर्ट‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

भारतनिकाय चुनाव के बाद झारखंड में 'खेला'?, झामुमो-भाजपा में समझौता, हेमंत सरकार से आउट कांग्रेस-राजद?, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया दावा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए