लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 151 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 जून गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 151 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,22,485 हो गयी जबकि दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 10,034 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक बीते 24 घंटे में 619 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 8,06,812 हो गयी। गुजरात में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,639 हो गयी है, जिसमें से 113 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। कोविड-19 से ठीक होने की दर 98.09 प्रतिशत हो गयी है।

गुजरात में सोमवार को बड़े पैमाने पर शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के तहत 4,87,960 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गयी। राज्य में अब तक टीके की 2,25,56,262 खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आने के साथ कुल संकमितों की संख्या 10,487 हो गयी है। अब तक 10,425 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले