हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, 15 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2025 21:50 IST2025-10-07T21:50:11+5:302025-10-07T21:50:16+5:30

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक मलबे से 15 शव बरामद किये जा चुके हैं। 

15 people killed as bus hit by landslide in Bilaspur, Himachal | हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, 15 लोगों की मौत

हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, 15 लोगों की मौत

शिमला:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक निजी बस के भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 15 यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में हुई। 

उन्होंने बताया कि बस में 30-35 यात्री सवार थे और यह हरियाणा के रोहतक से घुमारवीं जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक मलबे से 15 शव बरामद किये जा चुके हैं। 

बचाव कार्य में लगे एक पुलिसकर्मी ने बताया कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बस पर गिर पड़ा और यात्रियों के बचने की संभावना बहुत कम है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस क्षेत्र में सोमवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

इनपुट- पीटीआई भाषा

Web Title: 15 people killed as bus hit by landslide in Bilaspur, Himachal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे