लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुंगेर की एक सरकारी स्कूल में एक साथ 15 बच्चे हुए है बीमार, कृमिनाशक गोलियां के कारण छात्रों की बिगड़ी हालत

By आजाद खान | Updated: April 22, 2022 15:43 IST

जानकारी के अनुसार, केवल 15 बच्चे ही बीमार पड़े हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट ने यह बताया है कि करीब 50 बच्चों के बीमार पड़ने की बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुंगेर में 15 बच्चों के एक साथ बीमार पड़ने की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, एक दवा खाने के बाद यह घटना घटी है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

पटना: बिहार के मुंगेर के घोरघाट में एक दवा के खाने के बाद सरकारी स्कूल के करीब 15 बच्चे एक साथ बीमार पड़ गए हैं। इसके बाद उन्हे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मुंगेर जिले के घोरघाट के शाह जुबैर मिडिल स्कूल की है जहां पर स्कूल के बच्चों को कृमिनाशक गोलियां खिलाई जा रही थी जिसके बाद यह घटना घटी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस दवा को खाने के बाद 15 बच्चे बीमार पड़े है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट यह कहती है कि कम से कम 50 बच्चे बीमार हुए हैं। घटना की खबर मिलते ही बच्चों के माता पिता स्कूल पहुंचे थे. 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मुंगेर जिले में कृमि दिवस मनाया जा रहा था जहां पर जिले के सभी स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही थी। इसके तहत शाह जुबैर मिडिल स्कूल में भी बच्चों दवा खिलाया गया जिसके खाने के बाद 15 बच्चों की हालत बिगड़ गई थी और वे बेहोश हो गए थे। इस खबर के फैलने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मंच गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब उनकी हालत ठीक है। वे अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उनका वहां इलाज चल रहा है। 

मामले में बोलते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया, “करीब 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बिहार सरकार की ओर से ये योजना चल रही थी। अभी कारण की असल वजह नहीं पता चली है। बच्चों को कोई गंभीर परेशानी नहीं है।”

दवा को सही से नहीं देने पर घटना घटी

इस पर बोलते हुए मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह ने कहा कि बच्चों को सही से दवा नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल की दवा खाली पेट नहीं दी जाती है। लेकिन इस स्कूल के बच्चों को खाले पेट दवा दी गई थी इसलिए यह घटना घटी है। सिंह ने बताया कि मिड-डे मील के बाद बच्चों को उल्टी की दवा के साथ कृमि की दवा देनी चाहिए, लेकिन ऐसा न करके उन्हें खाली पेट ही दवा दी गई जिसके कारण वे बीमार पड़ गए। 

टॅग्स :बिहारमिड डे मीलSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर