लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से 13 व्यक्तियों की मृत्यु

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:52 IST

Open in App

प्रयागराज, 11 जुलाई जिले की चार तहसीलों में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कुल 13 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जिसमें सबसे अधिक छह व्यक्तियों की मृत्यु सोरांव तहसील में हुई।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एमपी सिंह ने बताया कि बुधवार को तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और इसकी चपेट में आने से सोरांव में छह व्यक्तियों, कोरांव में तीन, बारा में तीन और करछना तहसील में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि कोरांव के भगेसर गांव में मृतकों में दो किशोर- रामराज (13) और पुष्पेंद्र (12) शामिल हैं। इसी तरह, बारा तहसील के करिया कलां गांव के विमलेश कुमार (15) की मृत्यु आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई।

सिंह ने बताया कि जनहानि के अलावा, आकाशीय बिजली गिरने से कोरांव तहसील में एक भैंस, चार बकरियां, मेजा तहसील में एक भैंस और एक बकरा एवं सोरांव तहसील में चार भैंसों की मौत हुई है। इसके अलावा, फूलपुर में दो व्यक्ति और सोरांव में दो व्यक्ति आकाशीय बिजली से घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

इस बीच, आकाशीय विद्युत से प्रयागराज में हुई जनहानि का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और इस दैवी आपदा में लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुँच कर अनुमान्य सहायता प्रदान किए जाने एवं घायलों को समुचित उपचार का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण