गुजरात में कोविड-19 के 13 नए मामले

By भाषा | Published: September 1, 2021 09:54 PM2021-09-01T21:54:11+5:302021-09-01T21:54:11+5:30

13 new cases of Kovid-19 in Gujarat | गुजरात में कोविड-19 के 13 नए मामले

गुजरात में कोविड-19 के 13 नए मामले

गुजरात में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,25,435 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिन में कम से कम 10 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,15,201 हो गई। वहीं संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 10,081 बनी हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में 153 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से चार की हालत नाजुक है। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि वडोदरा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा छह नए मामले सामने आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। यहां फिलहाल चार मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक संक्रमण के 10,635 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 13 new cases of Kovid-19 in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे