लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: May 21, 2021 10:47 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार को तड़के पुलिस के सी-60 कमांडो के साथ हुई मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गढ़चिरौली के पुलिस उप-महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि यह मुठभेड़ एटापल्ली के कोटमी के पास जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि तब वहां नक्सली एक बैठक के लिए एकत्र हुए थे।

पाटिल ने बताया ‘‘विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस के दल और सी-60 कमांडो ने जंगल में खोज अभियान शुरु किया।’’

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस दल को देखा और गोलीबारी शुरू कर दी। सी-60 कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें 13 नक्सली मारे गए।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया कि मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली। शेष नक्सली घने जंगल में भाग निकले।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। खोज अभियान अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो