लाइव न्यूज़ :

पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत 13 नक्सली गिरफ्तार, झारखंड चुनाव में बाधा डालने की थी साजिश

By भाषा | Updated: November 14, 2019 03:54 IST

रांची-खूंटी के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमोल वेणुकान्त होमकर ने बताया कि लाख रुपये के ईनामी एरिया कमांडर अखिलेश गोप सहित 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देये सभी नक्सली रंगदारी लेने, अपहरण समेत अनेक आपराधिक मामलों में वांछित थे। रांची और खूंटी के इलाकों में दूसरे और तीसरे दौर में मतदान होने हैं। 

रांची और खूंटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी कर दोनों जिलों के सीमावर्ती नगड़ी और खूंटी के जंगली इलाके से पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट नामक नक्सली संगठन के एक लाख रुपये के ईनामी एरिया कमांडर अखिलेश गोप समेत 13 नक्सलियों को धर दबोचा और उनके पास से बड़ी मात्रा में एकत्रित हथियार और गोलाबारूद बरामद किये।

रांची-खूंटी के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमोल वेणुकान्त होमकर ने बुधवार शाम यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक लाख रुपये के ईनामी एरिया कमांडर अखिलेश गोप सहित 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सलियों में अखिलेश के अलावा धरम कुमार महतो, उत्तम महतो,बिरसा तिर्की, संग्राम तिर्की, भांकर महतो, पवन महतो, राजकुमार महतो, संदीप धान,ईशु मुंडा, अमित धान, विनोद सांगा और सोमा कच्छप शामिल है। इन सभी के पास से दो पिस्तौल, दो देसी कट्टे, दो दर्जन गोलियां, 24 मोबाइल, दो स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट कार, एक बाइक और पीएलएफआई के दो पर्चे बरामद किये गये हैं।

ये सभी नक्सली रंगदारी लेने, अपहरण समेत अनेक आपराधिक मामलों में वांछित थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी से पीएलएफआई को बड़ा झटका लगा है और उनके एक गुट का पूरा सफाया ही हो गया है। इससे आगामी विधानसभा चुनावों में व्यवधान डालने की उनकी साजिश भी विफल हो गयी है। रांची और खूंटी के इलाकों में दूसरे और तीसरे दौर में मतदान होने हैं। 

टॅग्स :नक्सलझारखंड लोकसभा चुनाव 2019झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?