लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद जिले में हिस्ट्रीशीटर के घर से 126 इलेक्ट्रॉनिक विस्फोटक उपकरण बरामद

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:05 IST

Open in App

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक गांव में एक कुख्यात अपराधी के घर से कम से कम 126 इलेक्ट्रॉनिक विस्फोटक उपकरण बरामद किये गये। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जियोराई ब्रूक बॉन्ड गांव में चोरी के एक मामले की जांच करते हुए, औरंगाबाद देहात पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर संतोषसिंह टाक (35) के घर पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि चोरी मंगलवार को गांव में किराने के एक दुकान में हुई थी और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के घर पर छापेमारी के दौरान, पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल समान जब्त करने के अलावा 126 इलेक्ट्रॉनिक विस्फोटक उपकरण भी बरामद किए। सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वास पाटिल ने कहा, “फरार आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। विस्फोटक हैदराबाद की एक कंपनी ने बनाए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।” पुलिस ने बताया कि चिकलथाना पुलिस थाने में विस्फोटक उपकरण कानून, 1884 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर