लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 124 नए मामले

By भाषा | Updated: September 15, 2021 12:34 IST

Open in App

पुडुचेरी, 15 सितंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 124 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,25,063 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी में 87, कराईकल में 29, माहे और यानम में चार-चार नए मामले सामने आए। दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,825 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 900 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 170 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 730 लोग पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 80 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,22,338 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक करीब 17.16 लाख लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। संक्रमण की दर 2.32 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.82 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक 38,193 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 23,005 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 5.90 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 8.77 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष