लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एक दिन में 12.04 लाख टीके लगाए गए: मंत्री

By भाषा | Updated: September 2, 2021 21:05 IST

Open in App

कर्नाटक में बुधवार को रिकॉर्ड 12.04 लाख टीके लगाए गए और पहले राज्यव्यापी 'लसिका मेला' (टीकाकरण मेला) के दौरान एक दिवसीय टीकाकरण में पूरे देश में शीर्ष स्थान हासिल किया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुधवार को निर्धारित लक्ष्य 10 लाख खुराक था। सुधाकर ने कहा, "हालांकि, नागरिकों की स्वैच्छिक भागीदारी और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों के प्रभावी काम के लिए धन्यवाद, जिससे हम 12,04,402 खुराक दे सके।" मंत्री ने कहा कि एक दिन में दी गईं रिकॉर्ड खुराक में से 1,85,488 खुराक बेंगलुरु नगरपालिका क्षेत्र में दी गईं, इसके बाद बेलगावी में 99,973 खुराक दी गईं। तपेदिक के खिलाफ लड़ाई में प्रगति की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की, जिसमें भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, सुधाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मांडविया ने भी टीकाकरण अभियान और टीकाकरण उत्सव में कर्नाटक की उपलब्धि की सराहना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry elections: पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने मनसुख मंडाविया को पार्टी प्रभारी नियुक्त किया, अर्जुनराम मेघवाल बने सहप्रभारी

भारत'ऑपरेशन दलित' मुहिम में जुटी भाजपा ने पटना में किया ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की अगुवाई

कारोबार7800000 लोगों को मिलेगी पेंशन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, नए साल में किसी बैंक से कहीं भी और कभी भी..

भारतParis Olympics: 'गोल्ड से भर दो खजाना', पीएम ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

अन्य खेलParis Olympics: 120 भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगे, नए खेल मंत्री ने दी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप