लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 की मौत

By भाषा | Updated: August 25, 2020 21:33 IST

अधिकारी के अनुसार सरदार सरोवर बांध में जल स्तर 128.93 मीटर तक पहुंच गया है जो उसकी पूरी क्षमता से 10 मीटर कम है।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश की तीव्रता में कमी आने के बीच प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य जारी रहा। राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बलों की टीमों ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

 गुजरात में भारी बारिश के कारण संबंधित विभिन्न घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गयी वहीं लगभग 1,400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिन में बारिश में कमी आयी। गुजरात में अब तक वार्षिक औसत की 106.78 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण राज्य के 205 बांधों में से 90 पूरी तरह से भर चुके हैं जबकि 70 बांध 70 प्रतिशत तक भर गए हैं।

अधिकारी के अनुसार सरदार सरोवर बांध में जल स्तर 128.93 मीटर तक पहुंच गया है जो उसकी पूरी क्षमता से 10 मीटर कम है। अधिकारियों के अनुसार कच्छ और बनासकांठा जिलों में कम से कम 17 तहसीलों में मंगलवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक 17 से 67 मिमी बारिश हुई। बारिश की तीव्रता में कमी आने के बीच प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य जारी रहा।

राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बलों की टीमों ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राजकोट में, भादर नदी के तट पर एक खेत में फंसे 30 मजदूरों को मंगलवार सुबह सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों के अनुसार 289 व्यक्तियों को बचाया गया और 1,358 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इनमें से अधिकतर सुरेंद्रनगर, राजकोट और कच्छ जिलों के हैं। बारिश में डूबने और घर गिरने जैसी घटनाओं में 12 लोगों की जान चली गई। एक अधिकारी ने कहा कि तीन लोग मोरबी जिले में डूब गए, जबकि डांग, जामनगर, जूनागढ़, तापी, कच्छ और अमरेली जिलों में एक एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि पाटन में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में मारे गए। 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos