लाइव न्यूज़ :

महोबा में 12 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 29, 2021 11:09 IST

Open in App

महोबा जिले की पनवाड़ी पुलिस ने ओडिशा से शनिवार को एक कार के जरिए तस्करी करके लाया गया 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया और इस सिलसिले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पनवाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीपक कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोहनिया मोड़ के पास एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गयी, जिससे 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया और उसमें सवार दिल्ली निवासी किरन और महोबा जिले के ब्यारजौ गांव के रहने वाले ज्ञानी अनुरागी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कार की तलाशी के दौरान मौका पाकर दिल्ली निवासी दीपक राजपूत और अलीगढ़ जिला निवासी प्रमोद भाग निकले। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पांडेय ने बताया कि बरामद गांजा ओडिशा से तस्करी करके यहां लाया गया था। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गयी है। तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली कार को जब्त कर कर लिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज करके गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी