लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के सोनीपत और फरीदाबाद जिलों में कोविड-19 के क्रमश: 1077 एवं 1537 नये मामले

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:29 IST

Open in App

सोनीपत : फरीदाबाद, छह मई हरियाणा के सोनीपत एवं फरीदाबाद जिलों में आज कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 1077 एवं 1537 नये मामले सामने आये । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 1077 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 36781 हो गयी ।

उपायुक्त ने बताया कि संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 158 हो गयी है । उन्होंने बताया कि आज 1744 मरीज संक्रमण मुक्त हुये ।

अधिकारी ने बताया कि जिले में 7504 मामले उपचराधीन हैं ।

दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद जिले में आज संक्रमण के 1537 नए मामले सामने आये जबकि 1332 मरीज संक्रमण मुक्त हुए है।

उन्होंने बताया कि आज नौ मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद जिले में इससे मरने वालों की संख्या 550 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे