लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 101 नये मामले

By भाषा | Updated: August 25, 2021 13:36 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 101 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 52,409 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने कहा कि कोरोना वायरस से किसी नये मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 259 बनी हुई है। संक्रमण के सर्वाधिक 32 नये मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से सामने आए। इसके बाद वेस्ट कामेंग से आठ और अपर सियांग से सात मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब 1,127 मरीजों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है जबकि अब तक 51,023 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें से 136 मंगलवार को संक्रमण से उबरे। राज्य में कोरोना वायरस मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.35 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक 10.37 लाख नमूनों की जांच की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि संक्रमण दर 2.72 प्रतिशत है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक करीब 9.35 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरुणाचल प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक

भारतअरुणाचल में कोविड-19 के 54 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 90 नए मामले

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए