लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 100 नए मामले

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 100 नए मामले सामने आए हैं और करीब 10 महीने बाद संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ‘दिल्ली के लोगों की सामूहिक इच्छा शक्ति की वजह से संक्रमण पर धीरे-धीरे जीत मिल रही है।’’

दिल्ली में संक्रमण दर में कमी आने के बाद अब यह 0.18 फीसदी है। वहीं मृतकों की संख्या 10,882 है।

जैन ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से आज किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। दिल्ली की सामूहिक इच्छा शक्ति से अब धीरे-धीरे संक्रमण पर जीत हासिल हो रही है। मैं एहतियात बरतने के लिए दिल्ली की जनता और संक्रमण से निपटने के लिए संघर्ष करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि अब 1,052 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,36,260 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी