लाइव न्यूज़ :

टीके की 100 खुराक, 400 की कतार : टीकाकरण के बारे में छात्रों की शिकायत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 01:21 IST

Open in App

मुंबई, एक जून पढ़ाई के लिए विदेश जाने के इच्छुक कई छात्रों को मुंबई के सरकारी राजावाड़ी अस्पताल में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस रोधी टीके की खुराक नहीं मिलने से बिना टीका लिए ही लौटना पड़ा।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पिछले सप्ताह ऐसे छात्रों के लिए सोमवार से बुधवार तक शहर के कस्तूरबा अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल और कूपर अस्पताल से बिना पंजीकरण के ‘वॉक-इन’ टीकाकरण की घोषणा की थी।

हालांकि, बाद में बीएमसी ने कहा कि दो दिन में इन तीन केंद्रों पर 1,875 खुराक उपलब्ध कराई गई थीं तथा बुधवार को 900 और टीके इन केंद्रों को दिए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि बीएमसी ने केंद्र सरकार से दो खुराकों के बीच की समयावधि को कम करने का भी अनुरोध किया है क्योंकि अधिकतर छात्र जुलाई-अगस्त में विदेश जाने वाले हैं।

सूत्रों ने बताया कि बीएमसी ने मंगलवार को इस श्रेणी के तहत 500 टीकों की खुराक आवंटित की थी। कस्तूरबा और कूपर अस्पतालों को 200-200 खुराक और राजावाड़ी अस्पताल को 100 खुराक मिली थीं।

लेकिन राजावाड़ी अस्पताल में सुबह बड़ी संख्या में छात्र पहुंच गए।

छात्र संदेश अवहद ने बीएमसी और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को टैग कर ट्वीट किया, ‘‘हम लोग राजावाड़ी, घाटकोपर में टीकाकरण के लिए कतार में लगे हैं। टीकों की 100 खुराक आवंटित की गयी हैं और कतार में 400 से अधिक लोग हैं। कृपया यह सुनिश्चित करें कि हम सभी को टीका मिले।’’

अन्य छात्र राहुल ने कहा कि वह सुबह सात बजे से कतार में लगा है जबकि अन्य लोग उससे पहले से ही कतार में लगे हैं।

बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार तीनों केंद्रों पर पहले दिन वॉक-इन-टीकाकरण के तहत करीब 1,000 खुराक दी गयीं, कस्तूरबा अस्पताल में 338, कूपर अस्पताल में 324 और राजावाड़ी अस्पताल में 325 खुराक दी गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"