लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय के 100 दिन: अनुच्छेद 370 समाप्त करना, एनआरसी मुख्य उपलब्धियों में शामिल

By भाषा | Updated: September 12, 2019 22:41 IST

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी एक विवरणिका (ब्रोशर) में यह भी कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कानून, 2008 को सरकार के पहले 100 दिनों में संशोधित किया गया। इसके तहत एजेंसी के क्षेत्रीय अधिकार में वृद्धि की गयी है जिससे एजेंसी आतंकी मामलों की जांच विदेशों में भी कर सकेगी।

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में गृह मंत्रालय की मुख्य उपलब्धियों में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने, एनआरसी और देश के चार सर्वाधिक व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित करने जैसे फैसले शामिल रहे।

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी एक विवरणिका (ब्रोशर) में यह भी कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कानून, 2008 को सरकार के पहले 100 दिनों में संशोधित किया गया। इसके तहत एजेंसी के क्षेत्रीय अधिकार में वृद्धि की गयी है जिससे एजेंसी आतंकी मामलों की जांच विदेशों में भी कर सकेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दस्तावेज में लिखा कि मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और गरीबों के कल्याण का पर्याय है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे समाज के हर तबके के लिए आशा का प्रतीक है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनके लिए हर भारतीय 70 साल से इंतजार कर रहा था।’’

विवरणिका के अनुसार संविधान के सभी प्रावधानों को लागू करते हुए अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटा दिया गया। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 एक अधिनियम बन रहा है जिसके तहत दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर और लद्दाख - 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे।

स्थानीय लोगों को संपत्ति और नौकरियों के संबंध में विशेष अधिकार प्रदान करने वाले अनुच्छेद 35ए को हटाना, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले लोगों के लिए नौकरियों और शिक्षा में तीन प्रतिशत आरक्षण देना, अमरनाथ की पवित्र गुफा के तीर्थयात्रियों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि का उल्लेख भी मंत्रालय की उपलब्धियों में किया गया था।

जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर, माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 में किए गए संशोधन के तहत आतंकवादी घोषित किया गया। न्यूयॉर्क स्थित 'सिख्स फॉर जस्टिस' को प्रतिबंधित संगठन घोषित किया गया।

असम के निवासियों की एक सूची राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) प्रकाशित की गयी। नयी सरकार के पहले 100 दिनों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों की सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाकर 60 वर्ष करने का फैसला भी किया गया। 

टॅग्स :गृह मंत्रालयअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया