लाइव न्यूज़ :

100 रुपये रिश्वत की मांग की थी, सीबीआई ने डाक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: December 2, 2019 16:38 IST

जांच एजेंसी ने एक कमीशन एजेंट के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अधीक्षक संतोष कुमार सरोज और डाक सहायक सूरज मिश्रा ने प्रत्येक बीस हजार रुपये जमा करने पर 100 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमारे लिए कोई बड़ा या छोटा मामला नहीं होता।शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी पत्नी गांवों से डाक विभाग के बचत खाते के लिए रकम एकत्र करती हैं

बड़े मामलों की छानबीन करने वाली सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक कमीशन एजेंट से 100 रुपये कथित घूस मांगने के आरोप में डाक विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच एजेंसी ने एक कमीशन एजेंट के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अधीक्षक संतोष कुमार सरोज और डाक सहायक सूरज मिश्रा ने प्रत्येक बीस हजार रुपये जमा करने पर 100 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमारे लिए कोई बड़ा या छोटा मामला नहीं होता। हम सभी मामलों से एक समान रूप से निपटते हैं।’’ शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी पत्नी गांवों से डाक विभाग के बचत खाते के लिए रकम एकत्र करती हैं और कुंडा प्रतापगढ़ के उप डाकघर में जमा रकम को सुपुर्द कर देती हैं और वह भी इस कार्य में उनकी मदद करते हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूर्व में जब वह रकम जमा करने गए थे तो दोनों डाक अधिकारियों ने रकम जमा करने के बदले सुविधा शुल्क के नाम पर 25 और 26 नवंबर को 500 रुपये और 300 रुपये लिए थे । उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने प्रत्येक 20,000 रुपये जमा करने पर 100 रुपये देने या काम रोक देने को कहा। पैसे नहीं देने पर उनका काम रोकने और गड़बड़ी करने के लिए भी धमकाया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब