लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी करने के लिए उज्जैन में 10 लोग गिरफ्तार, चार पर लगाया गया रासुका

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:34 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर की गीता कॉलोनी में तीन दिन पहले मुहर्रम के मौके पर कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के लिए गिरफ्तार किये गये 10 लोगों में से चार के खिलाफ रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। कुछ दक्षिणपंथी संगठनों और भगवाधारी धर्मगुरुओं द्वारा मुहर्रम के मौके पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने के एक दिन बाद पुलिस ने इन चार लोगों पर रासुका लगाया है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है कि जिन्होंने कथित रूप से पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये, उनमें से चार के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि, उन्होंने इन चार आरोपियों के नाम बताने से इनकार कर दिया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उज्जैन के जिलाधिकारी ने पुलिस की सिफारिश पर चार आरोपियों पर रासुका लगाया। शुक्ला ने बताया कि मुहर्रम पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, ‘‘तालिबानी मानसिकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो आवश्यक कदम हैं वो सब उठाए जाएंगे। जो तालिबानी मानसिकता का समर्थन करेगा या राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने का प्रयास करेगा, उसको कुचल दिया जाएगा।’’ मालूम हो कि बृहस्पतिवार रात को उज्जैन की गीता कॉलोनी में मुहर्रम के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इस मामले में शहर के जीवाजी गंज थाने में 10 आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 124 (ए) (देशद्रोह) एवं 153 (दंगे के लिए उकसाने हेतु) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शुक्ला न कहा, ‘‘हमने नारे लगाने वाले 16 लोगों की पहचान की है तथा अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए