लाइव न्यूज़ :

Omicron: दिल्ली में ओमीक्रोन के मिले 10 नए मामले, देश में आंकड़ा शतक के करीब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2021 12:57 IST

शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए हैं, यहां कुल मामलों की संख्या अब 20 हो गई है इनमें से 10 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अब ओमीक्रोन के 20 मामले, 10 मरीज हुए ठीकदेश में अब तक ओमीक्रोन के 97 मामले दर्ज हो चुके हैं

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का ओमीक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। अब तक कई राज्यों में ओमीक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। तेजी से फैल रहा कोविड-19 का नया स्वरूप देश और दुनियाभर के लिए चिंता का विषय बन गया है। देश की राजधानी दिल्ली में ही ओमीक्रोन के ताजा 10 मामले सामने आए हैं।

शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए हैं, यहां कुल मामलों की संख्या अब 20 हो गई है इनमें से 10 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

देश में ओमीक्रोन के कुल मामले शतक के करीब पहुंच गए हैं। देश में अब तक इसके 97 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक देश के 11 राज्यों में यह अपना पैर पसार चुका है। हालांकि कई मरीज इससे रिकवर करके अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।

बीते गुरुवार को देश भर में ओमीक्रोन के 14 नए मामले सामने आए थे। इनमें से, सबसे ज्यादा 5 नए मामले कर्नाटक दर्ज किए गए, जबकि दिल्ली और तेलंगाना ने चार ऐसे नए संक्रमण दर्ज हुए, और गुजरात में एक मामला देखा गया। दिल्ली में लगातार दो दिनों से इसके मामले देखने को मिले हैं। अब तक, देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन वैरिएंट केस सामने आए हैं

ओमीक्रोन के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 32 मामले देखे गए हैं, राजस्थान में 17, दिल्ली में अब 20, कर्नाटक में 8 संक्रमण, गुजरात और केरल दोनों में 5-5, तेलंगाना में छह और पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ और तमिलनाडु में 1-1 मामले की पुष्टि हुई है। बीते चार दिनों से लगातार देश में इसके मामले समाने आ रहे हैं।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह