मुंबई, नवी मुंबई में वर्षाजनित घटनाओं में 10 लोगों की मौत

By भाषा | Published: July 18, 2021 08:27 AM2021-07-18T08:27:44+5:302021-07-18T08:27:44+5:30

10 killed in rain-related incidents in Mumbai, Navi Mumbai | मुंबई, नवी मुंबई में वर्षाजनित घटनाओं में 10 लोगों की मौत

मुंबई, नवी मुंबई में वर्षाजनित घटनाओं में 10 लोगों की मौत

मुंबई, 18 जुलाई मुंबई में शनिवार रात भर लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और नवी मुंबई में एक मकान की दीवार ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के वाशी में देर रात करीब एक बजे एक घर की दीवार ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुंबई के उपनगर विखरोली में देर रात करीब ढाई बजे भूस्खलन के बाद झोपड़ियों के ढह जाने से उसमें रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 10 killed in rain-related incidents in Mumbai, Navi Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे