गुजरात में खाई में गिरी बस, आठ छात्रों सहित 10 की मौत

By भाषा | Published: December 23, 2018 08:07 PM2018-12-23T20:07:16+5:302018-12-23T20:07:16+5:30

मृतकों में आठ बच्चे और दो वयस्क हैं। चालक के बस पर नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ। एसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 17 छात्रों को सूरत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर रात तक बचाव अभियान जारी रहा। 

10 killed in bus accident in Gujarat | गुजरात में खाई में गिरी बस, आठ छात्रों सहित 10 की मौत

representational image

गुजरात के डांग जिले में एक बस के 200 फुट गहरी खाई में गिर जाने से आठ बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गयी। सभी लोग पिकनिक मना कर लौट रहे थे । पुलिस ने रविवार को बताया कि बस में करीब 80 लोग सवार थे। इनमें अधिकतर सूरत में कोचिंग क्लास के छात्र थे। बस शनिवार को सूरत लौट रही थी तभी अहवा के करीब महल-बार्डीपडा रोड पर यह खड्ड में गिर गयी। 

पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीमाली ने बताया कि घटना में 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में आठ बच्चे और दो वयस्क हैं। चालक के बस पर नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ। एसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 17 छात्रों को सूरत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर रात तक बचाव अभियान जारी रहा। 

सभी बच्चों की उम्र 10-16 के बीच है। ये सभी सूरत में अमरोली इलाके के रहने वाले हैं। डांग में सबरी बांध का भ्रमण करने के बाद बच्चे लौट रहे थे। कोचिंग क्लास की ओर से पिकनिक पर बच्चों को ले जाया गया था । 
 

Web Title: 10 killed in bus accident in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे