लाइव न्यूज़ :

पिता की मौत से परेशान हॉलीवुड ऐक्टर ऐंगस क्लाउड का 25 साल की उम्र में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2023 11:18 IST

ऐंगस अपने पिता के साथ ही रहा करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐंगस अपनी पिता की मौत से थे परेशान थे।

Open in App
ठळक मुद्देऐंगस क्लाउड के परिवार ने अभिनेता की मौत पर एक बयान जारी किया है।पिछले हफ्ते क्लाउड ने अपने पिता को खो दिया था। ऐंगस अपनी पिता की मौत से थे परेशान थे।

हॉलीवुड ऐक्टर ऐंगस क्लाउड का 25 साल की उम्र में निधन हो गया है। ऐंगस 'यूफोरिया' सीरीज में ड्रग तस्कर के रोल के लिए जाने जाते हैं। उनके परिवार ने एक बयान में कहा कि पिछले हफ्ते उन्होंने अपने पिता को खो दिया था,जिसके बाद से वह मानसिक तौर पर परेशान थे। ऐंगस अपने पिता के साथ ही रहा करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐंगस अपनी पिता की मौत से थे परेशान थे।

परिवार ने बयान में कहा कि ऐंगस का निधन दूसरों के लिए एक संदेश हो सकता है कि वे अकेले नहीं हैं और उन्हें चुपचाप इस समस्या से नहीं लड़ना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐंगस की मां ने 31 जुलाई को देर रात 911 पर फोन किया था। उन्होंने कहा था कि  उनके बेटे की धड़कनें नहीं महसूस हो रही है। जिसके बाद उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

ऐंगस 'यूफोरिया' सीरीज के लिए जाने जाते हैं। इसमें उन्होंने हाई स्कूल ड्रग डीलर फेज का किरदार किया था। इसके अलावा ऐंगस ने नॉर्थ हॉलीवुड और द लाइन में भी छोटी मोटी भूमिकाएं निभायी थीं। अभिनेता को करोल जी, बेकी जी और जूस डब्ल्यूआरएलडी सहित कलाकारों के संगीत वीडियो में देखा गया था।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन