लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड एक्टर पियर्स ब्रॉसनन का पान मसाला कंपनी पर आरोप, कहा- कंपनी ने मुझे बेवकूफ बनाया है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2018 04:17 IST

हॉलीवुड अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन हाल ही में पान बहार के विज्ञापन में नजर आए थे। वह पान मसाले के एक भारतीय ब्रांड के छद्म (सरोगेट) विज्ञापन में नजर आए थे।

Open in App

नई दिल्ली(15 मार्च): हॉलीवुड अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन हाल ही में पान बहार के विज्ञापन में नजर आए थे। वह पान मसाले के एक भारतीय ब्रांड के छद्म (सरोगेट) विज्ञापन में नजर आए थे। इस विज्ञापन को करने के बाद से वह सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब उन्होंने कंपनी के ऊपर धोखाधड़ी की आरोप लगाया है। खबर के अनुसार अब उनका कहना है कि पान बहार कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की थी। 

अभिनेता ने कहा है कि कंपनी ने उन्हें यह नहीं बताया था कि पान मसाले से सेहत को नुकसान हो सकता है। दिल्ली राज्य तंबाकू नियंत्रण विभाग को एक जवाब में उन्होंने कंपनी के ऊपर आरोप लगाए हैं।वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक एसके अरोड़ा ने बताया, 'ब्रॉसनन ने जवाब में लिखा है कि उनके साथ पान बहार कंपनी ने धोखाधड़ी की है, क्योंकि कंपनी ने अपने उत्पाद के नुकसान और विज्ञापन के कॉन्ट्रैक्ट के अन्य नियम और शर्तों का खुलासा नहीं किया। 

दरअसल अभिनेता ने ये जबाव तक दिया है जब दिल्ली सरकार ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इतना ही नहीं सरकार ने पान मसाला कंपनी से भी पूछा कि क्यों न उसके निदेशकों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए।इतना ही नहीं अभिनेता ने सरकार रे कानूनी नोटिस के जवाब में यह भी कहा कि कंपनी के साथ उनका करार पूरा हो चुका है और ऐसे अभियानों के खिलाफ वह हमारे विभाग को सभी तरह की मदद और समर्थन देने को तैयार हैं। 

उनके इस बयान के बाद से वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।  हांलाकि उके इस जवाब पर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दरअसल सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादन कानून (कोटपा), 2003 की धारा पांच के तहत प्रतिबंधित हैं। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब