लाइव न्यूज़ :

दिग्गज फ्रांसीसी फिल्मकार ज्यां लुक गोदार का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2022 19:34 IST

ज्यां लुक गोदार ने फ्रांसीसी सिनेमा के 1960, 70 और 80 के दशक में कई प्रयोग किए। उनकी फिल्म ब्रेथलेस को विश्व के बेहतरीन सिनेमा में गिना जाता है।

Open in App

फ्रांस के न्यू वेव सिनेमा के पुरोधा और 20वीं सदी के सबसे दिग्गज फिल्मकारों में गिने जाने वाले ज्यां लुक गोदार का मंगलवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार परिवार ने बताया कि उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। 

1960 के दशक में गोदार ने फिल्म बनाने की कई पारंपरिक शैलियों को ध्वस्त करते हुए नए प्रयोग किए। फिल्म के विषय से लेकर उसकी शूटिंग और एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में ये प्रयोग काफी सराहे गए। इसमें हैंड हेल्ड कैमरा वर्क, लंबे धीमे ट्रैकिंग शॉट, ट्रैकिंग शॉट के जरिए दृश्यों को दर्शकों के सामने धीरे-धीरे खोलने, संपादन में जंप कट जैसे इस्तेमाल अहम थे।

उनकी फिल्म ब्रेथलेस को विश्व के बेहतरीन सिनेमा में गिना जाता है। इसमें उन्होंने पेरिस की सड़कों पर हाथ में कैमरा लिए दृश्यों को शूट किया। यहां तक कि पैन शॉट के लिए शॉपिंग ट्रॉली का इस्तेमाल किया गया।   

फिल्मकार बनने से पहले गोदार फिल्म समीक्षक का भी काम कर चुके थे। गोदार की कुछ अन्य चर्चित फिल्मों में द लिटिल सोल्जर, अल्फाविल, अ वुमन इज अ वुमन, कंटेम्प्ट आदि शामिल हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन