लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 'हैरी पॉटर' ही नहीं बल्कि डैनियल रैडक्लिफ की ये 10 फिल्में भी छू जाएंगी आपका दिल, देखिए पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2019 12:42 IST

डैनियल रैडक्लिफ ने फिल्म 'हैरी पॉटर' के अलावा कई ऐसी फिल्में की है जिसमें अपनी छाप छोड़ दी है।

Open in App
ठळक मुद्देडैनियल रैडक्लिफ की फिल्म हैरी पॉटर के लिए वो लोगों के बीच फेमस हैं।डैनियल रैडक्लिफ ने अपने करियर में हैरी पॉटर के अलावा कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

हॉलीवुड एक्टर डैनियल रैडक्लिफ अपने फिल्म 'हैरी पॉटर' के नाम से दुनिया भर में मशहूर हैं। डैनियल रैडक्लिफ हमारे बचपन का हिस्सा हैं। डैनियल रैडक्लिफ ने अपने हैरी पॉटर के किरदार से विदेश में नहीं बल्कि भारत में भी काफी तारीफें लूटी हैं। डैनियल भले ही पूरी दुनिया में हैरी पॉटर के लिए जाने जाते हों मगर इससे इतर भी उनकी कुछ बेहद खूबसूरत और कल्ट फिल्में हैं।

डैनियल रैडक्लिफ ने फिल्म 'हैरी पॉटर' के बाद कई अलग फिल्मों में काम किया है। आज हम यहां आपको उनके बचपन के किरदार के अलावा बाकी 10 ऐसे किरदारों के बारे में जानकारी देंगे जो हैरी पॉटर से काफी अलग है।

1. Manny From Swiss Army Man  यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। सुनसान टापू पर फंसे हुए एक अकले इंसान की कहानी है जो अपना अकेलापन दूर करने के लिए एक लाश से दोस्ती कर लेता है। वो दोनों निकल पड़ते है एक रोमांचक सफर के पर। इसकी कहानी ना सिर्फ आपके रोंगटे खड़े देगी बल्कि डैनियल की एक्टिंग के आप दीवाने हो जाएंगे। 

  2. Nate Foster From Imperium 

फिल्म Nate Foster From Imperium एक्शन से भरी हुई फिल्म है। इस मूवी में डैनियल एक एफबीआई एजेंट बनें है। ये कहानी है एक ऐसे इंसान की है जो अपनी योग्यता साबित करने के लिए अंडरकवर मिशन पर जाता है।

3 .Wallace From What If 

फिल्म वॉट इफ में डैनियल ने वालेस का किरदार निभाया है। जो बेहद सीधा है और जिसकी गर्लफ्रेंड से उसे धोखा मिला है। वह एक ऐसी लड़की से मिलता है जो लंबे समय से एक रिश्ते में है और वालेस उसके प्यार में पड़ जाता है। ये स्वीट सी लव स्टोरी आपका दिल छू जाएगी।

4.  Maps From December Boys

ये फिल्म चार अनाथ बच्चों की एक कहानी है। जो करीब दोस्त बन जाते हैं। एक ही परिवार का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए चारों आपस में ही कॉम्पटिशन करने लगते हैं। 

5. Arthur Kipss From The Woman In Black

19वीं शताब्दी के सेट पर बनी यह कहानी एक हॉरर मिस्ट्री है। जहां एक वकील गांव के आस पास के इलाके में घूमने वाली एक भूत की तलाश करता है। जो की काले कपड़ों में नज़र आती है और गांव वालों को डराती है।

6 .Allen Ginsberg From Kill Your Darlings

यह कहानी एक मर्डर मिस्ट्री है। साल 1944 की एक बायोपिक पर बनी है। जहां उस पीढ़ी के महान कवि ऐलन गिन्सबर्ग ,जैक केरोउक और विलियम बरोज को एक साथ दिखाया है।  7. Jack Kipling From My Boy Jack

 

प्रसिद्ध लेखक रुडयार्ड किपलिंग और उनकी पत्नी के पहले विश्व युद्ध के बाद अपने गुमशुदा पुत्र की तलाश के रोमांचक किस्सों से भरी है ये फिल्म। 

8. Ig Perish From Horns 

डैनियल की ये फिल्म एक फैनेटेसी स्टोरी कही जा सकती है। जिसमें अपनी प्रेमिका की रहस्यमयी मौत के बाद जब इग्ग पेरिश नींद से उठते हैं तो उनके सर पर सींग उग जाता है। कैसे वो उन सीगों की मदद से खुद पर लगे मौत के इल्जाम को हटाते हैं यही इस फिल्म की कहानी है।

9. Igor From Victor Frankenstein

यह साइंस फिक्शन फ़िल्म इगोर के दृष्टिकोण से मशहूर वैज्ञानिक विक्टिर फ्रांकेन्स्टीन के जीवन को बारीकी से दिखाती है।

10. Walter From Now You See Me 2

हैरी पॉटर के बाद एक बार फिर डेनियल रेडक्लिफ जादुगरी करते नजर आए। इस बार छड़ी की मदद से नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी की मदद से। उनकी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयी थी। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बॉलीवुड चुस्कीNicole Kidman and Keith Urban: 25 जून 2006 को शादी और 29 सितंबर 2025 को अलग?, निकोल किडमैन-कीथ अर्बन की राह जुदा!

बॉलीवुड चुस्कीएमी अवॉर्ड्सः ‘द स्टूडियो’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, अपने नाम किए 12 पुरस्कार, देखिए पूरी विजेताओं की सूची, ‘द बियर’ का 11 पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड तोड़ा

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर

बिदेशी सिनेमानए सुपरमैन पर फिदा जेन-जी और नाक-भौं सिकोड़ती पुरानी पीढ़ी

बिदेशी सिनेमाForbes 2024: ड्वेन जॉनसन पांचवीं बार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश