लाइव न्यूज़ :

सुल्तान जोहोर कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 7-1 से रौंदा

By भाषा | Updated: October 7, 2018 20:02 IST

न्यूजीलैंड को 7-1 से पराजित कर भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के शुरुआती दिन भारत ने मलेशिया पर 2-1 से जीत हासिल की थी।

Open in App

जोहोर बारू (मलेशिया), 7 अक्टूबर: भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने रविवार को यहां आठवें सुल्तान जोहोर कप में न्यूजीलैंड को 7-1 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के शुरुआती दिन भारतीयों ने मेजबान मलेशिया पर 2-1 से जीत हासिल की थी। 

भारत के लिये प्रभजोत सिंह ने छठे, शिलानंद लाकड़ा ने 15वें और 43वें, हरमनजीत सिंह ने 21वें, मोहम्मद फराज ने 23वें, अभिषेक ने 50वें और कप्तान मंदीप मोर ने 60वें मिनट में गोल दागे। न्यूजीलैंड के लिये सांत्वना गोल सैम हिहा ने 53वें मिनट में किया।

पिछले साल के कांस्य पदकधारी भारत ने आक्रामक शुरूआत की, जिसमें प्रभजोत ने छठे मिनट में शानदार गोल दागा। इस साल के शुरू में मलेशिया में सुल्तान अजलन शाह कप से सीनियर टीम में पदार्पण करने वाले शिलानंद लाकड़ा अच्छी फार्म में हैं, उन्होंने अच्छे प्रयास का फायदा उठाया और न्यूजीलैंड के गोलकीपर को चकमा देते हुए स्कोर दोगुना कर दिया। 

शुरूआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षात्मक पंक्ति ने सर्कल में किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं करने दिया। भारतीय गोलकीपर पंकज रजक भी अच्छी फार्म में हैं जिन्होंने कुछ बेहतरीन बचाव करते हुए न्यूजीलैंड को गोल नहीं करने दिया। 

भारतीय फॉरवर्ड ने दबदबा कायम रखते हुए 21वें और 23वें मिनट में लगातार दो गोल कर दिये। पहले हरमनजीत ने शानदार मैदानी गोल किया, इसके बाद मोहम्मद फराज ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया। 

तीसरे क्वॉर्टर में दोनों टीमों की चुस्ती में थोड़ी कमी दिखी लेकिन भारतीय टीम लाकड़ा की मदद से 43वें मिनट में इस बढ़त को बढ़ाने में सफल रही। अभिषेक ने 50वें मिनट में गोल कर भारत को 6-0 से आगे कर दिया जिसके तीन मिनट बाद न्यूजीलैंड के सैम हिहा ने सांत्वना गोल किया। 

कप्तान मंदीप के पेनल्टी कार्नर से किये गोल से भारत ने बड़ी जीत दर्ज की। भारत का सामना अब नौ अक्टूबर को तीसरे मैच में जापान से होगा। 

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतऑपरेशन सिंदूर के बार टकराव जारी, पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस

विश्वमहिला एशिया कप हॉकीः फाइनल में 4-1 से हार और टीम इंडिया ने विश्व कप में सीधे प्रवेश का मौका गंवाया

विश्वमहिला एशिया कपः जापान से 1-1 ड्रॉ, फाइनल में भारत, 14 सितंबर को चीन से टक्कर

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...