लाइव न्यूज़ :

पद्म श्री के लिए चुनी गईं रानी रामपाल, कहा- मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं

By भाषा | Updated: January 26, 2020 13:17 IST

रानी उन आठ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें शनिवार को देश के 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर पद्म पुरस्कारों के लिये चुना गया। रानी सहित छह खिलाड़ियों को पद्म श्री से नवाजा जायेगा।

Open in App

भारतीय महिला हाकी कप्तान रानी रामपाल ने रविवार को कहा कि वह सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री के लिये चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हैं। रानी उन आठ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें शनिवार को देश के 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर पद्म पुरस्कारों के लिये चुना गया। रानी सहित छह खिलाड़ियों को पद्म श्री से नवाजा जायेगा।

पच्चीस साल की इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने देश के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार में से एक के लिये चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हूं, मैं इस पुरस्कार को पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को समर्पित करती हूं। किरेन रीजीजू, हॉकी इंडिया, कोच बलदेव सर, परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया।’’

खेल मंत्री रीजीजू ने कहा, ‘‘रानी रामपाल प्रतिष्ठित पद्म श्री के लिये चुने जाने के लिये बधाई। आपने पूरी युवा भारतीय पीढ़ी को प्रेरित किया है। आपके प्रयास भारतीय हाकी को नये स्तर तक ले जाएंगे। मुझे आपकी उपलब्धियों पर गर्व है।’’

छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मेरीकॉम को देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार दिया जायेगा जबकि विश्व चैम्पियन शटलर पी वी सिंधु को पद्म भूषण मिलेगा। क्रिकेटर जहीर खान, पूर्व पुरुष हॉकी कप्तान एम पी गणेश, शीर्ष निशानेबाज जीतू राय, पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान ओइनम बेम्बेम देवी और तीरंदाज तरुणदीप राय को पद्म श्री दिया जायेगा।

टॅग्स :इंडियापद्म श्रीरानी रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...