लाइव न्यूज़ :

राजिंदर सिंह बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, पहले इन पदों पर कर चुके हैं काम

By भाषा | Updated: May 19, 2018 23:26 IST

राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष घोषित किया गया जो मरियम्मा कोशी की जगह लेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 19 मई। राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष घोषित किया गया जो मरियम्मा कोशी की जगह लेंगे। मरियम्मा ने शुक्रवार अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर बतौर अध्यक्ष अपना कार्यभार संभालेंगे। वह इससे पहले हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष भी रह चुके है और मौजूदा समय में हॉकी जम्मू कश्मीर के कोषाध्यक्ष है। 

हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि मरियम्मा कोशी के इस्तीफे के बाद हम राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त कर खुश है जो 19 मई 2018 से अपना कार्यभार संभालेंगे। हम उन्हें अपने काम में सर्वश्रेष्ठ करने की शुभकामनाएं देते है।

मरियम्मा राज्य स्तर की पूर्व हॉकी खिलाड़ी रही हैं जो नवंबर 2016 में नरिंदर बत्रा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद हॉकी इंडिया की अध्यक्ष बनी थीं। 

अहमद ने कहा कि मारियम्मा कोशी ने पिछले दो दशकों में भारतीय हाकी में जो योगदान दिया है, हम उसके आभारी हैं। वह महासंघ के लिए एक मार्गदर्शक रही हैं तथा कई खिलाड़ियों और प्रशासकों को प्रेरणा का बड़ा स्रोत भी रही हैं। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...