लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप: मनप्रीत सिंह होंगे भारत के कप्तान, नहीं मिली रुपिंदर पाल और एसवी सुनील को जगह

By भाषा | Updated: November 8, 2018 18:18 IST

Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, मनप्रीत सिंह को बनाया गया कप्तान, रुपिंदर और एसवी सुनील बाहर

Open in App

नई दिल्ली, 08 नवंबर: मनप्रीत सिंह 28 नवंबर से भुवनेश्वर में शुरू होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए भारत के 18 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे लेकिन गुरुवार को घोषित हॉकी टीम में अनुभवी रुपिंदर पाल सिंह और एसवी सुनील शामिल नहीं हैं। 

अनुभवी स्ट्राइकर सुनील के खेलने पर तब से ही संशय लग गया था जब वह राष्ट्रीय शिविर के दौरान घुटने में चोट लगा बैठे थे जो पिछले महीने मस्कट में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लगा था। रुपिंदर पाल की फिर अनदेखी की गयी थी जिन्हें पिछले महीने महाद्वीप की प्रतियोगिता में नहीं चुना गया था। सुनील उस टूर्नामेंट में नहीं खेले थे जिसमें भारत को पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था जब बारिश ने अंतिम दिन बाधा डाली थी। 

हॉकी इंडिया के बयान के अनुसार भारतीय टीम शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। टीम में पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक गोलकीपर हैं। उप कप्तान चिंगलेनसाना सिंह कांगुजम होंगे। ओडिशा के अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लकड़ा रिहैबिलिटेशन के कारण मस्कट में प्रतियोगिता में नहीं खेल पाए थे, वह वापसी करेंगे। उनके साथ अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, कोथाजीत सिंह, 2016 जूनियर विश्व कप विजेता हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार भारतीय डिफेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे जिसमें से तीन ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ हैं। 

मिडफील्ड में मनप्रीत शामिल हैं जिन्होंने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गत चैंपियन के तौर पर भारतीय अभियान में अहम भूमिका अदा की थी। युवा खिलाड़ी सुमित, निलकांत शर्मा और हार्दिक सिंह के साथ चिंगलेनसाना की मौजूदगी से अनुभव आयेगा। 

फॉरवर्ड में अनुभवी आकाशदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित उपाध्याय और जूनियर विश्व कप विजेता मंदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह शामिल हैं। भारत को पूल सी में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचने के लिये उन्हें पूल में शीर्ष पर रहना होगा। 

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, 'हमने विश्व कप के लिये बेहतरीन उपलब्ध संयोजन चुना है। हमें 34 खिलाड़ियों के पूल में से 18 को चुनने का कड़ा फैसला करना होगा। ’’ 

चौंतीस खिलाड़ियों का कोर ग्रुप 23 नवंबर तक भुवनेश्वर में ट्रेनिंग करता रहेगा। 

भारतीय टीम इस प्रकार है: 

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक 

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लकड़ा, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह खादांगबम, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास 

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसाना सिंह खांगजुम (उप कप्तान), निलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित 

फॉरवर्ड: आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह। 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...