कोरोना वायरस से देश में 150 मौत, 'PM केयर्स फंड' में दान के बाद हॉकी इंडिया ने लिया ये फैसला

By भाषा | Published: April 8, 2020 02:35 PM2020-04-08T14:35:14+5:302020-04-08T14:35:14+5:30

इससे पहले हॉकी इंडिया ने कोरोना वायरस से देश की मदद के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया था और अब...

Hockey India Donates Rs 21 Lakh to Odisha Chief Minister's Relief Fund to Fight Coronavirus | कोरोना वायरस से देश में 150 मौत, 'PM केयर्स फंड' में दान के बाद हॉकी इंडिया ने लिया ये फैसला

कोरोना वायरस से देश में 150 मौत, 'PM केयर्स फंड' में दान के बाद हॉकी इंडिया ने लिया ये फैसला

हाकी इंडिया (एचआई) ने घातक कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा राज्य की मदद के लिये ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का दान किया है। ओडिशा में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने राज्य सरकार की मदद के लिये यह योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया।

इस महामारी के कारण भारत में लगभग 150 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि विश्व भर में 80,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बयान में कहा, ‘‘वर्तमान समय में हम सभी जिस संकट का सामना कर रहे हैं, हॉकी इंडिया में हर किसी को उम्मीद है कि 21 लाख रुपये का यह योगदान कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतर पैदा कर सकता है।’’

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया को हमेशा ओडिशा के लोगों से अपार समर्थन और प्रेरणा मिलती रही है। मुझे गर्व है कि हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 21 लाख रुपये का योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया।’’

हॉकी इंडिया ने इससे पहले इस महामारी से लड़ने के लिये आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया था।

Web Title: Hockey India Donates Rs 21 Lakh to Odisha Chief Minister's Relief Fund to Fight Coronavirus

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे