लाइव न्यूज़ :

हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह कोविड पॉजिटिव, ऑक्सीजन लेवल गिरने पर कराया गया हॉस्पिटल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 11, 2020 13:07 IST

पच्चीस साल के मनदीप ने भारत के लिए अब तक 129 मैचों में 60 गोल दागे हैं। वह 2018 में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे...

Open in App

कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड मनदीप सिंह को खून में ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीस अगस्त से शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर के लिए बेंगलुरू पहुंचने पर मनदीप और पांच अन्य भारतीय खिलाड़ियों को पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इन पांच खिलाड़ियों में कप्तान मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार और जसकरण सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक शामिल हैं।

साइ ने बयान में कहा, ‘‘10 अगस्त (सोमवार) की रात को जांच के दौरान पता चला कि मनदीप सिंह के खून में आक्सीजन का स्तर सामान्य से कम है जो इस बात का संकेत है कि वह कोविड के मामूली स्तर से औसत स्तर की ओर बढ़ रहे हैं।’’

बयान के अनुसार, ‘‘परिसर में मौजूद साइ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एहतियाती कदम के तौर पर उन्हें एसएस स्पर्श मल्टीस्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।’’

साइ के अनुसार एक महीने के ब्रेक के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से बेंगलुरू पहुंचने के दौरान खिलाड़ी इस संक्रमण का शिकार हुए। साइ ने बताया कि खिलाड़ियों की दिन में चार बार जांच की जा रही है। भारत में अब तक इस वायरस से 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 45 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :हॉकी इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...