लाइव न्यूज़ :

COVID-19: अमेरिका में फंसे वर्ल्ड कप विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान, सरकार से लगाई मदद की गुहार

By भाषा | Updated: April 9, 2020 15:45 IST

Ashok Diwan: भारत की 1975 हॉकी वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे अशोक दीवान कोरोना संकट के बीच अमेरिका में फंस गए हैं और उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है

Open in App
ठळक मुद्देमुझे आपकी मदद चाहिए क्योंकि मैं अमेरिका में फंसा हूं: 1975 हॉकी वर्ल्ड कप विजेता अशोक दीवानअमेरिका में चिकित्सीय खर्चा काफी महंगा है, मेरी तुरंत मदद करें: दीवान

नई दिल्ली: हॉकी ओलंपियन और 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य अशोक दीवान यात्रा संबंधित पांबदियों के कारण अमेरिका में फंसे हुए हैं और भारत वापसी के लिये सरकार से मदद की गुहार कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार हो रही गिरावट और परेशानी का कारण बनी हुई है। 65 साल के दीवान ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को फोन करके अनुरोध किया कि उच्च अधिकारियों से इस बाबत बात करें।

दीवान ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख बत्रा को लिखा, ‘‘मुझे आपकी मदद चाहिए क्योंकि मैं अमेरिका में फंसा हूं और मुझे स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो रही हैं। मुझे पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया में अस्पताल में आपात स्थिति में जाना पड़ा था। मैं इन दिनों अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं और साथ ही यहां बीमा भी नहीं है। यहां चिकित्सीय खर्चा काफी महंगा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले मुझे 20 अप्रैल को एयर इंडिया से स्वदेश लौटना था लेकिन इस महामारी से पैदा हुए हालात के कारण यात्रा की तारीखों को आगे करना पड़ा।’’

दीवान ने कहा, ‘‘मैं आपसे एक अनुरोध करना चाहता हूं कि मेरी मदद के लिये इस संदेश को खेल मंत्री और विदेश मंत्री को फॉरवर्ड कर दें कि वे मेरे चेक-अप के लिये अस्पताल का इंतजाम करवा सकें या फिर सैन फ्रांसिसको से भारत के लिये जल्दी रवानगी का इंतजाम करवा दें।’’

वर्ष 1975 विश्व कप विजेता टीम के नायक ने साथ ही कहा कि वे भारत लौटने के बाद अपने सारे बिलों का भुगतान कर देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कृपया इसे अत्यावश्यक के तौर पर देखिये क्योंकि यहां मेरा स्वास्थ्य सचमुच काफी खराब है। ’’

भारत की 1976 ओलंपिक टीम के सदस्य दीवान अपने बेटे साथ समय बिताने के लिये पिछले साल दिसंबर में साक्रेमेंटो गये थे। दीवान की बेटी आरुषी ने पीटीआई से कहा, ‘‘मेरे पिता दिसंबर में अमेरिका गये थे और उन्हें 20 अप्रैल को लौटना था। वह मेरे भाई से मिलने के लिये अकेले गये थे जिसकी शादी नहीं हुई और वह वहां काम करता है। लेकिन अचानक वह बीमार पड़ गये और उन्हें उच्च रक्तचाप और तनाव की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा। पता चला कि उन्हें हृदय संबंधी परेशानी है। डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने की दवाई दी है लेकिन इससे उन्हें फायदा नहीं हो रहा है। ’’ 

टॅग्स :हॉकी इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...