लाइव न्यूज़ :

Zolgensma injection: दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित है ये बच्चा, साढ़े 17 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत, कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2023 12:19 IST

Zolgensma injection: दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित 15 महीने के लड़के के लिए 'जोल्गेन्स्मा' नामक इंजेक्शन के आयात पर कर माफ करने और उसे वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है जिसकी कीमत साढ़े 17 करोड़ रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देमहंगे इंजेक्शन को खरीदने में परिवार के सामने आने वाली वित्तीय चुनौती का जिक्र किया। छोटे बच्चे से संबंधित एक गंभीर मामले को लेकर संपर्क कर रहा हूं।15 महीने का लड़का स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) नामक गंभीर समस्या से जूझ रहा है।

Zolgensma injection: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित 15 महीने के लड़के के लिए 'जोल्गेन्स्मा' नामक इंजेक्शन के आयात पर कर माफ करने और उसे वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है जिसकी कीमत साढ़े 17 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मोदी को पत्र लिखकर बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक 17.5 करोड़ रुपये के महंगे इंजेक्शन को खरीदने में परिवार के सामने आने वाली वित्तीय चुनौती का जिक्र किया। सिद्धरमैया ने पत्र में लिखा, "मैं हमारे राज्य के एक छोटे बच्चे से संबंधित एक गंभीर मामले को लेकर संपर्क कर रहा हूं।

कर्नाटक का मौर्य नाम का 15 महीने का लड़का स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) नामक गंभीर समस्या से जूझ रहा है। हमारे चिकित्सा समुदाय ने हमें जोलगेन्स्मा नामक इंजेक्शन के रूप में एक संभावित इलाज के बारे में सूचित किया है।” उन्होंने कहा कि इस इंजेक्शन की कीमत लगभग 17.5 करोड़ रुपये है, जिसके चलते परिवार के लिए इलाज करा पाना एक बड़ी चुनौती है।

सिद्धरमैया ने कहा, "दवा की कीमत अपने आप में काफी ज्यादा है, ऐसे में अतिरिक्त आयात कर के चलते वित्तीय बोझ काफी हद तक बढ़ गया है, जिससे इस जीवन रक्षक दवा की खरीद उनके लिए लगभग असंभव है।” सिद्धरमैया ने मोदी से अनुरोध किया कि वह बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक जोलगेन्स्मा पर आयात कर माफ करने के लिए वित्त मंत्रालय को निर्देश दें। सिद्धरमैया ने मोदी से इंजेक्शन की खरीद में सहायता के लिए पीएम केयर्स फंड से वित्तीय सहायता प्रदान करने पर विचार करने का भी अनुरोध किया।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुसिद्धारमैयानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए