World Health Day: सेहतमंद रहने के 8 आसान तरीके

By उस्मान | Published: April 7, 2018 07:49 AM2018-04-07T07:49:33+5:302018-04-07T07:49:33+5:30

स्वाभाविक शारीरिक क्रियाओं को कभी रोकना नहीं चाहिए जैसे उबासी, छींक, आंसू, भूख, डकार, नींद , मल-मूत्र, खांसी आदि। इन्हें रोकने से शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

world health day follow these simple tips to stay healthy | World Health Day: सेहतमंद रहने के 8 आसान तरीके

World Health Day: सेहतमंद रहने के 8 आसान तरीके

बीमारियां आपको नहीं बल्कि आप बीमारियों को न्योता देते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको खुद से प्‍यार होना जरूरी है। यह बात साबित हो चुकी है कि जो लोग अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं, वे अधिक लंबा और सेहतमंद जीवन जीते हैं। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए जीवनशैली को बेहतर बनाना बहुत जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप अच्‍छी आदतें बनाएं क्योंकि इससे आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगे। आज वर्ल्ड हेल्थ डे यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जानें स्वस्थ रहने के कुछ जरूरी टिप्स:  

1) भूखे न रहें

एक्सपर्ट मानते हैं कि ज्यादा खाने की सबसे बड़ी वजह है, कम भोजन करना। लोग काफी लंबे समय तक बिना भोजन किए रहते हैं और जैसे ही भोजन करने बैठते हैं, वे काफी अधिक खा लेते हैं। ज्‍यादा लंबे समय तक भूखा रहना आपकी सेहत के लिए अच्‍छा नहीं।

2) ज्यादा खाने से बचें

डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि आपको उतना ही खाना चाहिए, जितना आपके शरीर की जरूरत है। ज्यादा खाने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। अपना दिमाग लगाइए और ऐसी योजनाएं बनाएं जो आपको अतिरिक्‍त भोजन से दूर रखने में मदद कर सके। अगर आपकी कुछ खाने की इच्‍छा हो भी तो आपको स्‍नैक्‍स के स्‍थान पर फल खाने की आदत बनानी चाहिए।

3) खूब पानी पिएं

पानी शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को ठीक रखने में मदद करता है। यह आपका पेट भी भरा रखने में मदद करता है। हर व्‍यक्ति को रोजाना कम से कम दो से तीन लीटर पानी पीना चाहिए। पानी हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- बच्चों को हेल्दी और फिट रखने के लिए उन्हें जरूर खिलाएं ये 5 चीजें

4) फिजिकल एक्टिविटी है जरूरी

स्‍वयं को शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय रखें। अपनी कार घर छोड़कर बाजार जरा पैदल घूमने निकला जाए। ऑफिस में लिफ्ट के स्‍थान पर सीढि़यों का इस्‍तेमाल करें। बच्‍चों के साथ पार्क घूमने जाया जाए। ऑफिस में चाय-पानी पीने के लिए भी जरा कुर्सी छोड़कर उठें। इससे आपका ही फायदा होगा।

5) 8 घंटे की नींद है जरूरी

डॉक्टर के अनुसार, वयस्कों को रोजाना 7-8 घंटे टे की नींद लेनी चाहिए। वहीं स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों को कम से कम दस घंटे रोज सोना चाहिए। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्‍यूट्रीशन में कहा गया है कि जो पुरुष रोजाना चार घंटे सोते हैं, वे आठ घंटे सोने वालों के मुकाबले पांच सौ कैलोरी अधिक सेवन करते हैं।

6) खाते और सोते समय चिंता से बचें

खाते और सोते समय किसी भी प्रकार की चिंता या क्रोध नहीं करना चाहिए। भोजन से पहले हाथ और सोने से पहले पैर धोना तथा दोनों वक्त मुंह साफ करना बेहतर होता है।

7) स्वाभाविक शारीरिक क्रियाओं को न रोकें

कुछ स्वाभाविक शारीरिक प्रक्रियाओं को कभी भी रोकना नहीं चाहिए जैसे उबासी, छींक, आंसू, भूख, डकार, नींद , मल-मूत्र, खांसी आदि। इन्हें रोकने से शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- एनीमिया से बचने के लिए ऐसी होनी चाहिए आपकी डाइट

8) मिक्स डाइट लें

खाने में सलाद , हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, अखरोट आदि का रोज सेवन करना चाहिए। दूध, दही, छाछ आदि का सेवन भी जरुर करना चाहिए। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: world health day follow these simple tips to stay healthy

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे