Women's Health Tips: महंगी केमिकल्स वाली क्रीम फेंक दे बाहर, लाल-सफेद स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के लिए खायें ये 4 सस्ती चीजें

By उस्मान | Published: July 29, 2019 05:23 PM2019-07-29T17:23:42+5:302019-07-29T17:23:42+5:30

Women's Health Tips: स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम उपलब्ध हैं लेकिन वो काफी महंगी हैं और उनके कई दुष्प्रभाव भी हैं।

Women's Health Tips:Stretch Marks causes, risk factors, symptoms, treatment, home remedies, removal cream, foods, diet, vitamins in Hindi | Women's Health Tips: महंगी केमिकल्स वाली क्रीम फेंक दे बाहर, लाल-सफेद स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के लिए खायें ये 4 सस्ती चीजें

Women's Health Tips: महंगी केमिकल्स वाली क्रीम फेंक दे बाहर, लाल-सफेद स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के लिए खायें ये 4 सस्ती चीजें

Women's Health Tips: स्ट्रेच मार्क्स से वैसे तो स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं है लेकिन यह देखने में भद्दे लगते हैं। गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स होना आम है लेकिन कभी-कभी शरीर के मोटापा बढ़ने के कारण त्वचा के खिंचाव के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। यह मार्क्स जिद्दी होते हैं जो आसानी से नहीं जाते हैं। कोलेजन एक प्रोटीन है जो आपकी त्वचा को अधिक लोचदार बनाता है। जैसे-जैसे त्वचा खिंचती है, निशान दिखाई दे सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स होने के कुछ प्रमुख कारणों में जल्दी वजन बढ़ना, गर्भावस्था, ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी, बॉडीबिल्डिंग, ज्यादा मात्रा में स्टेरॉयड का प्रयोग, कुशिंग सिंड्रोम, मारफान सिंड्रोम जैसे जेनेटिक रोग त्वचा के तंतुओं को कमजोर करती है और स्ट्रेच मार्क्स को जन्म देती हैं। 

स्ट्रेच मार्क्स अधिकतर आर्म्स, बैक, ब्रेस्ट, बटक्स, हिप्स, शोल्डर और पेट पर होते हैं। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम उपलब्ध हैं लेकिन वो काफी महंगी हैं और उनके कई दुष्प्रभाव भी हैं। हम आपको खाने की कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपकी स्ट्रेच मार्क्स कम करने के साथ कई अन्य फायदे मिलेंगे।।

1) विटामिन ई 
विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन भी कहते हैं। यह डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर कर स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए अपनी डाइट में अवोकेडो, बादाम, पालक, सरसों के बीज आदि को शामिल करें

2) विटामिन ए 
अपनी डाइट में विटामिन ए युक्त चीजों को शामिल करें। विटामिन ए कई सब्जियों और फलों जैसे गाजर, फिश, एप्रीकॉट और बेल पेपर में कैरीटिन के रूप में होता है। यह भी आपकी स्किन को रिपेयर करने में मददगार है।

3) विटामिन सी 
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए विटामिन सी को भी अपनी डाइट में शामिल करना अच्छा रहेगा। ये आपकी स्किन को रिपेयर करने की गति को बढ़ाने के साथ-साथ स्किन को नया बनाता है। विटामिन सी के लिए नींबू, आंवला, संतरा, अंगूर, शिमला मिर्च का सेवन करें।

4) विटामिन के
विटामिन के भी इसी तरह आपके स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। बहुत कम लोगों को इस विटामिन के बारे में जानकारी होती है। विटामिन के के लिए अपनी डाइट में गोभी, हरी प्याज शामिल करें। यह स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के अलावा डार्क सर्कल्स को भी दूर करता है।

Web Title: Women's Health Tips:Stretch Marks causes, risk factors, symptoms, treatment, home remedies, removal cream, foods, diet, vitamins in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे